Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
बगहा25 April 2026

बगहा से लापता 14 साल का किशोर प्रयागराज से सकुशल बरामद

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read10 reads
बगहा से लापता 14 साल का किशोर प्रयागराज से सकुशल बरामद

बगहा पुलिस ने लौकरिया थाना क्षेत्र के बोदसर गांव से लापता 14 साल के किशोर को प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया है। प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि बोदसर निवासी राजेश चौधरी ने 17 अप्रैल को लौकरिया थाना में अपने बेटे बीरबल कुमार के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद रामनगर एसडीपीओ रागनी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और किशोर की जल्द सुरक्षित बरामदगी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने तकनीकी टीम की सहायता से किशोर के मोबाइल नंबर को ट्रैक किया और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

जांच के दौरान किशोर की लोकेशन लगातार बदलती रही, जिससे पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ा। बाद में उसका लोकेशन प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मिला। लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार ने प्रयागराज की जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया।

शुक्रवार को पुलिस ने किशोर को परिजन के हवाले कर दिया। प्रभारी एसपी ने जानकारी दी कि पूछताछ में किशोर ने बताया कि घटना वाले दिन उसने अपनी मां से समोसा खाने के लिए 20 रुपए मांगे थे। पैसे न मिलने पर वह नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया और ट्रेन से प्रयागराज पहुंच गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पूरा archive खोलें
पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में आरोपी राजू खान ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बगहा3 May 2026

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में आरोपी राजू खान ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रामनगर के चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में शामिल एक आरोपी ने शनिवार को बगहा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी रामनगर के चौघड़िया निवासी औरंगजेब का 45 व...

आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष की सजा, 10-10 हजार रुपये अर्थदंड
बगहा29 Apr 2026

आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष की सजा, 10-10 हजार रुपये अर्थदंड

अवैध हथियार रखने के मामले में अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जु...

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, कागजात मांगे
बगहा29 Apr 2026

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, कागजात मांगे

बगहा में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब और निजी नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देश पर विशेष अभियान...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।