पडरौना /कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के छोटा सिकटा गांव निवासी एक युवक के लापता होने से परिवार परेशान है। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर मां ने पुलिस से पुत्र की तलाश कराने की मांग की है। परिजन युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
छोटा सिकटा गांव की निवासी ललिता देवी पत्नी स्व. सुभाष तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र राजन तिवारी (35) 11 जून 2026 की दोपहर घर से नोनियापट्टी जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों व परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मां के अनुसार राजन तिवारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। ऐसे में उसके लंबे समय से लापता रहने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस से बेटे की तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि युवक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
गायब युवक का नहीं मिला सुराग, मां ने लगाई पुलिस से गुहार
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
कुशीनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

NEET पेपर लीक के विरोध में नरकटियागंज में छात्र-युवा हुंकार, AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च
बेतिया। NEET पेपर लीक मामले और आंदोलनरत छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, मुकदमे व गिरफ्तारियों के विरोध में शुक्रवार को AISF और AIYF के बैनर तले बेतिया में विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला...

रामनगर के खटौरी गांव में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से मिला लटका,तीन माह पहले हुई शादी, ससुराल पक्ष के लोग हुए फरार
बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खटौरी गांव निवासी दिनेश...

पश्चिमी चंपारण: शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
पश्चिमी चंपारण। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित खटौरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृ...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बेतिया में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च: NEET पेपर लीक, छात्र कार्रवाई और गिरफ्तारियों के विरोध में गरजे छात्र-युवा
बेतिया। पश्चिम चंपारण मुख्यालय बेतिया में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के बैनर तले राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत नीट (NEET) पेप...

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





