सिकटा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश तथा प्रखंड प्रमुख अजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से 24 चयनित आवेदकों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। ट्राई साइकिल मिलने से लाभुकों में खुशी देखी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लाभुकों ने सरकार एवं प्रखंड प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त
करते हुए कहा कि इससे आवागमन में काफी सुविधा होगी और वे अपने कार्य आसानी से कर सकेंगे।


















