मेला समिति की बैठक करते मुखिया व अन्य फोटो।मझौलिया। सतभीड़वा पचपन पुल स्थित मलंग बाबा के प्रांगण में बुधवार को आगामी 19 अगस्त को आयोजित होने वाले सार्वजनिक ग्रामीण महाबीरी अखाड़ा मेले की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश तथा मेला समिति के अध्यक्ष भोला पासवान ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में मेले को शांतिपूर्ण, भव्य और आकर्षक ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।मुखिया सत्यप्रकाश ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले के एक दिन पूर्व हनुमान आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 19 अगस्त को महाबीरी अखाड़ा मेले का आयोजन होगा। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले नामी पहलवानों के बीच कुश्ती दंगल मुख्य आकर्षण रहेगा।
इसके अलावा आकर्षक झांकियां एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल का आनंद मिल सके।बैठक में मेले की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समिति के सदस्यों ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।बैठक में अधिवक्ता आशिक अंसारी, मुन्ना सिंह, गोल्डेन पांडेय, धीरज चौरसिया, धुर्व महतो, उद्धव शर्मा, अरुण सिंह, रंजीत पासवान, वजैर आलम, अलीराज हुसैन, राजन बैठा, अजय पासवान, नागेंद्र महतो, सतन पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


















