बगहा। चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान वकील मिश्रा, पिता अमीन मिश्रा, साकिन पतिलार तथा ठाकुर राम, पिता विक्रम राम, साकिन सलहा बरिअरवा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।छापेमारी दल में एसआई बाबू लाल के साथ चौतरवा थाना के पुलिस जवान शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



















