समकालीन अभियान में भितहा पुलिस की कार्रवाई, कांड के अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत भितहा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कांड के अभियुक्त एवं एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए बगहा न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि भीतहा थाना कांड संख्या 112/26 के अभियुक्त विष्णु कुमार (पिता– संकुल साव), ग्राम ननउर, थाना सहार, जिला भोजपुर (आरा) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सुरेश यादव (पिता– कांता यादव), ग्राम बलूही, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण को भी गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बगहा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान के तहत लगातार छापेमारी जारी है और कानून से बचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।















