Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत

बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन

बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित

नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया

न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha25 जुलाई 2026

33 करोड़ की हेल्थ सौगात: बगहा में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, पतिलार सीएचसी का भी उद्घाटन

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
33 करोड़ की हेल्थ सौगात: बगहा में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, पतिलार सीएचसी का भी उद्घाटन

बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। क्षेत्र को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बनने वाले 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रखंड बगहा के पतिलार स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित समारोह में बगहा विधायक राम सिंह ने फीता काटकर सीएचसी भवन का लोकार्पण किया।

बगहा में 100 बेड अस्पताल निर्माण के शिलान्यास एवं पतिलार सीएचसी के उद्घाटन अवसर पर मौजूद अतिथि।

बीएमएसआईसीएल के परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में करीब ₹33 करोड़ की लागत से चार मंजिला आधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन में 100 बेड के अलावा अत्याधुनिक ओपीडी, महिला एवं पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति सेवाएं, जांच सुविधाएं और अन्य आधुनिक चिकित्सा व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

फीता काटकर पतिलार सीएचसी का लोकार्पण करते विधायक राम सिंह, साथ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि निर्माण एजेंसी एक से दो सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कर देगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में मौजूद बिजली के पोल हटाने और निर्माण क्षेत्र में आने वाले चिन्हित पेड़ों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पहले पूरी की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पतिलार में ₹5.67 करोड़ की लागत से निर्मित 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह तैयार हो चुका है। भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होते ही यहां नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।

बगहा के स्वास्थ्य विकास की नई इबारत, शिलान्यास समारोह में शामिल अतिथि एवं अधिकारी

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी, पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश सिंह नीरज, बीएमएसआईसीएल के अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, भुलन साह, प्रमोद प्रसाद उर्फ काजू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सुविधाओं को नई उड़ान: शिलान्यास समारोह में विधायक, चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी।

नए अस्पताल भवन और पतिलार सीएचसी के संचालन से बगहा अनुमंडल में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा व्यापक होगा। क्षेत्रवासियों का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल बनने के बाद गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया, गोरखपुर या अन्य शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ऑनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद विधायक राम सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
Bagaha9 सित॰ 2026

बगहा। चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान वकील मिश्रा, पिता अमीन मिश्रा, साकिन पतिलार तथा ठाकु...

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
Bagaha9 सित॰ 2026

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट

18 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार; पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई बगहा। संवाददाता।चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा धांगण टोली में मंगलवार को चुलाई शराब के विर...

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
Bagaha9 सित॰ 2026

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन

बगहा: उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम उस समय सवाल खड़े हो गए, जब बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने अस्पताल का औचक निरीक्ष...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें