उत्तरप्रदेश।पड़रौना के सिधुआ क्षेत्र से एक महिला के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया गया है कि महिला अपने सिधुआ स्थित आवास से अचानक लापता हो गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। महिला के पति का नाम सतार मियाँ तथा भाई का नाम अब्बास मियाँ है। उनका मायका बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिलार गांव में बताया गया है। परिजन आमजन से सहयोग की अपील कर रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल 84928 84695 पर संपर्क कर परिजनों को सूचित करें। आपकी एक महत्वपूर्ण सूचना महिला को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।












