बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला परिवहन कार्यालय की प्रवर्तन अवर निरीक्षक श्वेता निशा ने बिहार सरकार की बिहार इलेक्ट्रिक वाहन संशोधन नीति-2026 की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से विशेष चर्चा की।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह नीति लागू कर रही है। यह योजना 15 मई 2026 के बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू होगी और इसका लाभ 31 मार्च 2027 तक मिलेगा।
श्वेता निशा ने बताया कि बिहार सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक राज्य में खरीदे और निबंधित होने वाले कुल वाहनों में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन सुनिश्चित करना है। इसके लिए मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन योजना के तहत पात्र वाहन खरीदारों को प्रोत्साहन राशि एवं सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर सामान्य वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सब्सिडी दी जाएगी। यह सुविधा वाणिज्यिक और गैर-वाणिज्यिक दोनों श्रेणी के पात्र वाहनों के लिए उपलब्ध होगी।फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन खर्च में भी कमी आएगी और स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा: सरकार देगी सब्सिडी, परिवहन विभाग ने फेसबुक लाइव से दी जानकारी
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का हुआ आयोजन
CoP-D (Community of Practice for Demand) कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं एमसीपी (MCP) कार्ड के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत...

बेतिया में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च: NEET पेपर लीक, छात्र कार्रवाई और गिरफ्तारियों के विरोध में गरजे छात्र-युवा
बेतिया। पश्चिम चंपारण मुख्यालय बेतिया में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के बैनर तले राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत नीट (NEET) पेप...

बेतिया डीएम ने सीएचसी मझौलिया में 15 टीबी मरीजों के बीच बांटा बास्केट कीट प्रखंड, अंचल व सीएचसी का किया निरीक्षण निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
प्रखंड, अंचल व सीएचसी का किया निरीक्षण निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का दिया निर्देश टीवी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

एनएच-727 पर सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम
बगहा। एनएच 727 बगहा बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर छोटकी पट्टी के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान शुक्रवार को गोरखपुर में मौत हो गई। हादसे...

पश्चिमी चंपारण: शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
पश्चिमी चंपारण। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित खटौरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृ...

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






