Bagaha Live LogoBagaha LiveDownload
← Back to News

बगहा में शराब तस्करी की ड्रोन से ली गई तलाशी : आठ पकड़े गए, 115 लीटर शराब जब्त और 220 लीटर नष्ट किए गए

Bagaha6 April 2026
Reporter avatar

Reported by

Durgashankar PrasadREPORTER
16 reads

विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज
06-04-2026। बगहा

बगहा में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में पहली बार ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया।
रामनगर और बगहा क्षेत्र में हुई छापेमारी में कुल 115 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ड्रोन कैमरे की मदद से संदिग्ध इलाकों की निगरानी की गई, जिससे छिपे हुए अवैध शराब निर्माण और कारोबार की पहचान हो सकी।

"220 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया"

छापेमारी के दौरान 115 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, मौके पर 2800 किलोग्राम जावा महुआ और 220 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया, ताकि इसका दोबारा उपयोग न हो सके।
उत्पाद निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन से उन स्थानों की पहचान करना आसान हो गया, जहां अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस टीम ने चिन्हित स्थानों पर तुरंत पहुंचकर कार्रवाई की और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को भी नष्ट कर दिया। 12.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया
एक अन्य कार्रवाई में, डंबलिया थाना क्षेत्र के पटकोली गांव से संजय शाह उर्फ कोटरी को 12.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर, धारा 37 के तहत अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

News image

Get Real-Time Alerts on the App

Stay ahead with instant breaking news notifications.

Download the App
End of article