बगहा। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला योगिनी एकादशी व्रत इस वर्ष 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से पापों का नाश होता है तथा भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालु इस दिन प्रातः स्नान कर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगे तथा व्रत रखकर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।
धार्मिक जानकारों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर व्रत की तैयारी करने तथा श्रद्धा और नियमपूर्वक योगिनी एकादशी का पालन करने की अपील की है।













