Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha10 May 2026

करंट लगने से नवविवाहित युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
2 min read15 reads
करंट लगने से नवविवाहित युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ पंचायत के वार्ड संख्या-6 में करंट लगने से एक नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पंडित साह के 25 वर्षीय पुत्र संजय साह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय साह अपने घर में इनवर्टर बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घर में मौजूद परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया। आनन-फानन में इलाज की व्यवस्था भी की गई, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि संजय साह मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। उसकी शादी महज तीन दिन पहले ही बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी मंगल शाह की पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद घर में खुशी और उत्सव का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि उसके सिर से पति का साया उठ गया। संजय साह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में हमेशा आगे रहता था। घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार वाल्मीकि नगर में कर दिया। इधर, लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामले की आधिकारिक सूचना पुलिस को परिजनों की ओर से नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर घटना की जानकारी जुटाने और मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर ओर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर का रख दिया
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर का रख दिया

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक की पैनी नजर, पतीलार अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Bagaha13 May 2026

स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक की पैनी नजर, पतीलार अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बगहा। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में बुधवार को बगहा सदर विधायक राम सिंह ने प्रखंड बगहा एक स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वा...

कानून के घेरे में पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव, कोर्ट ने भेजा समन
Bagaha13 May 2026

कानून के घेरे में पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव, कोर्ट ने भेजा समन

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सम्पत कुमार यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर कानून की अवहेलना, धमकी देने और न्यायालय के प्रति अपमानजनक टिप्पण...

बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर
Bagaha13 May 2026

बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर

बगहा। प्रखंड बगहा एक क्षेत्र में बेतिया राज एवं सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अंचल प्रशासन द्वारा भैरोगंज बाजार, नारा परसोनी समेत कई...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।