प्रशिक्षण में नयी गाइड लाइन की दी गई जानकारी.
मझौलिया।प्रखंड मुख्यालय मझौलिया में विकसित भारत जी राम जी के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को अभियान की नई गाइडलाइन, नियमों एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत जी राम जी के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, नई गाइडलाइन तथा विभिन्न योजनाओं के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनप्रतिनिधि अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करें और पात्र लाभुकों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में योजनाओं के सफल संचालन, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर पलालसरैया पैक्स के अध्यक्ष मंटू कुशवाहा, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष हरीलाल यादव, देवी सहनी, आशीष भट्ट, मुखिया निर्मला तिवारी, प्रतिनिधि अरुण यादव, मोहन गुप्ता, दीनानाथ साह, पंचायत समिति सदस्य ओशियर यादव, राज कुमार चौधरी, दिलीप सहनी, संजय सिंह, समिति प्रतिनिधि शेख चुन्नू, हेमंत मिश्रा, रामएकबाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने का आह्वान किया ।















