Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
1500 मीडियाकर्मी, एक संकल्प… सकारात्मक पत्रकारिता से बनाएंगे श्रेष्ठ समाज, आबूरोड में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन
1500 मीडियाकर्मी, एक संकल्प… सकारात्मक पत्रकारिता से बनाएंगे श्रेष्ठ समाज, आबूरोड में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
न्यूज़ डेस्कखबरें
मझौलिया28 जून 2026

मझौलिया में पंचायत विकास दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया

Reporter avatar

रिपोर्टर

Kshitij RajREPORTER
लगभग 3 मिनट
मझौलिया में पंचायत विकास दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया

बेतिया।पश्चिम चम्पारण जिले में रविवार को पंचायत विकास दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। जिले के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मझौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवा मझार में किया गया, जिसमें पश्चिम चम्पारण के माननीय प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर माननीय पूर्व विधायक चनपटिया, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया, विशेष कार्य पदाधिकारी, मुखिया, सरपंच, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम ग्राम पंचायतें हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के 73वें संशोधन ने पंचायतों को संवैधानिक अधिकार और जिम्मेदारियां प्रदान कर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी है। आज ग्राम पंचायतें केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बन चुकी हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास की रोशनी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए पंचायतों में पारदर्शिता, जनभागीदारी और जवाबदेही को लगातार मजबूत किया जा रहा है। पंचायत विकास दिवस इसी सोच का परिणाम है, जहां ग्रामीण स्वयं अपनी आवश्यकताओं, समस्याओं और विकास योजनाओं पर खुलकर चर्चा करते हैं तथा उनके समाधान की दिशा तय करते हैं।उन्होंने कहा कि जून माह का विषय "महिला हितैषी पंचायत" अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज और गांव के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, विकास उतना ही स्थायी और प्रभावी होगा। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है और इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से सुना।इस अवसर पर महिला उद्यमी हीना गुलशन अनवरी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से प्राप्त सहायता और उससे अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का अनुभव साझा किया। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, ई-पंचायत एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को ग्राम पंचायत की आय, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त राशि, विकास कार्यों पर हुए व्यय तथा शेष राशि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। पंचायत की आय बढ़ाने के उपायों एवं आगामी माह में शुरू होने वाली विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।पंचायत विकास दिवस के दौरान ग्रामीणों से विकास संबंधी सुझाव एवं आकांक्षाएं प्राप्त की गईं। इन सुझावों की सूची तैयार कर निश्चय पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।कार्यक्रम में बताया गया कि ग्राम पंचायतें वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए संकल्पबद्ध हैं। इन लक्ष्यों को नौ प्रमुख विषयों के माध्यम से पंचायत स्तर पर लागू किया जा रहा है। इसमें महिलाओं का सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन और सामाजिक समावेशन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले की सभी 303 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, विद्यालय एवं सामुदायिक भवनों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ग्राम स्वराज की अवधारणा को सशक्त बनाने तथा सतत एवं समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने का संकल्प दोहराया गया।

News image
News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

मझौलिया

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

मझौलिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

सारी खबरें देखें
साप्ताहिक जांच परीक्षा में   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.
मझौलिया11 जुल॰ 2026

साप्ताहिक जांच परीक्षा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप मझौलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जौ...

केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.
मझौलिया11 जुल॰ 2026

केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.

.....डीएओ ने प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों को किया पुरस्कृत 22 वें स्थापना दिवस पर केवीके माधोपुर में समारोह का आयोजन कर क्षेत्रीय किसानों को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्...

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बीपीएससी का  सफल छात्र शुभम कुमार को किया सम्मानित
मझौलिया10 जुल॰ 2026

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बीपीएससी का सफल छात्र शुभम कुमार को किया सम्मानित

मझौलिया। 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर डीआईजी ने जिले के रामनगर प्रखंड निवासी शुभम जायसवाल को मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चय...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

मझौलिया • शेयर करें

मझौलिया में पंचायत विकास दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया