विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज | बगहा
सरकारी विद्यालयों में 6 अप्रैल से नई टाइम टेबल लागू होगी। शिक्षा विभाग ने मॉडल टाइम टेबल में आंशिक बदलाव करते हुए सभी स्कूलों के लिए संशोधित व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। यह टाइम टेबल 31 मई तक, यानी ग्रीष्मावकाश शुरू होने तक प्रभावी रहेगी।
बगहा-2 बीईओ फूटन राम एवं पिपरासी बीईओ उमेश कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को मॉडल टाइम टेबल जारी की गई थी। अब उसमें थोड़ा बदलाव कर नई टाइम टेबल लागू की जा रही है। इसके तहत सभी सरकारी विद्यालयों में सुबह 6:30 बजे से पठन-पाठन शुरू होगा। नई व्यवस्था के अनुसार सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी।

