Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
बेतिया19 April 2026

पर्यवेक्षण गृह में बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read19 reads
पर्यवेक्षण गृह में बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अम्मा ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित इंफोटेक के सहयोग से शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन अम्मा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं इंफोटेक के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण तथा पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक शंभू प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि वर्तमान समय पूरी तरह डिजिटल युग में बदल चुका है और कंप्यूटर ज्ञान के बिना आगे बढ़ना कठिन है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को ऐसा कौशल प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थी बच्चों के बीच निशुल्क पुस्तकें और अध्ययन सामग्री का वितरण भी किया गया। अधीक्षक शंभू प्रसाद ने इस पहल को बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। कंप्यूटर शिक्षा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाएगी और उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने का कार्य करेगी।

इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, पेंट, एमएस वर्ड, एक्सेल तथा इंटरनेट के सही उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षित शिक्षक प्रतिदिन लगभग ढाई घंटे तक बच्चों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देंगे। इंफोटेक की समन्वयक सुश्री सबा खानम ने कहा कि यदि बच्चों को सही दिशा और शिक्षा मिले, तो वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। मौके पर प्रमोद सिंह लोधी, एलपीओ अश्विनी कुमार, परामर्शी मिथिलेश कुमार आदि थे।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पूरा archive खोलें
बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर आगजनी से यातायात बाधित, पुलिस ने शुरू की जांच
बेतिया2 May 2026

बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर आगजनी से यातायात बाधित, पुलिस ने शुरू की जांच

बेतिया में देर रात बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर एक युवक द्वारा आगजनी किए जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और यातायात बाधित हो गया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचा...

बेतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
बेतिया29 Apr 2026

बेतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र के शेखटोला गांव में सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक सरताज की मौके पर ही मृत्...

बेतिया में प्रेमिका से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, देर रात तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बेतिया28 Apr 2026

बेतिया में प्रेमिका से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, देर रात तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

योगापट्टी थाना क्षेत्र के नवगांवा में सोमवार की देर रात धनुषटोली गांव का रहने वाला चंदन धानू एक लड़की से मिलने की चाह में टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।