मधुबनी।बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी में अंचलाधिकारी और प्रखंड प्रमुख श्रीमती विजया सिंह ने भव्य पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि -आधुनिक साज सज्जा से भरे पुस्तकालय की पुस्तकें विद्यार्थियों को पठन-पाठन में भरपूर मदद करेंगी।
इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कहा कि लगभग तीन हजार पुस्तकें पुस्तकालय की पूंजी हो गई है। इसके बेहतर देखभाल के लिए राजेश रमण कुमार सिंह जैसे योग्य पुस्तकालयाध्यक्ष को बधाई।इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।















