बगहा। नगर के शांति विवाह भवन में सोमवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बगहा नगर इकाई की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत संपन्न हुई। ज्ञात हो कि संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष को ‘शताब्दी वर्ष’ के रूप में मना रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित इस ‘सामाजिक सद्भाव बैठक’ में नगर के विभिन्न समाजों और समुदायों के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रविशंकर जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक सद्भाव के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, समर्पण और भाईचारे पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि संघ में सभी जाति और वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर कार्य करते हैं और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। रविशंकर जी ने ‘पंच परिवर्तन’ की अवधारणा का उल्लेख करते हुए समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों को दूर कर एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में सतीश कुमार, समरेंद्र किशोर, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार, उमेश अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पाठक, अरविंदनाथ तिवारी, रवि जी, सुरेश जी, चंद्रप्रकाश देव, राकेश जी, विक्रांत राय, मनोज साहू और राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और समाजहित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
शताब्दी वर्ष पर संघ का ‘सामाजिक सद्भाव संदेश’, बगहा में जुटे सैकड़ों लोग
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र मधुबनी (प. चम्पारण): मधुबनी प्रखंड अंतर्गत राजकीय...

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई भितहा (पश्चिम चम्पारण): खरीफ फसलों की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध...

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र की बेलहवा मदनपुर पंचायत में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए किसान केदार बैठा का शव घटना के चार दिन बाद बुधवार को भ...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





