Bagaha Live LogoBagaha LiveDownload
← Back to News

नरकटियागंज में लापता दो बहनों में से एक बरामद, दूसरी की तलाश जारी

बेतिया24 April 2026
Reporter avatar

Reported by

Bagaha LiveREPORTER
9 reads
नरकटियागंज में लापता दो बहनों में से एक बरामद, दूसरी की तलाश जारी

बेतिया के नरकटियागंज से लापता दो बहनों में से एक को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए अलग-अलग जगहों पर फोटो चस्पा किया गया है। घटना मार्च 2026 की बताई जा रही है।

दोनों नाबालिगों के पिता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोपियों में शिकारपुर थाना क्षेत्र के डकहवा गांव निवासी कृष्णा चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी और राजन चौधरी सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। दर्ज FIR के अनुसार 1 मार्च को उनकी दोनों नाबालिग बेटियां घर में सो रही थीं और सुबह गायब मिलीं।

परिजनों के अनुसार शुरुआती खोजबीन के बाद जब लड़कियां नहीं मिलीं, तो घर पर मिले एक मोबाइल फोन से जानकारी मिली कि कृष्णा चौधरी एक लड़की से लगातार बात करता था। परिजन जब उसके घर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया गया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबिश बढ़ाई। इसी दौरान अपहृत नाबालिग लड़कियों में से एक ने आरोपी युवक के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो में दोनों शादी करते हुए दिख रहे थे।

वायरल वीडियो में लड़की ने दावा किया था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ भागकर आई है और उसने शादी कर ली है। उसने यह भी कहा था कि उसे और उसके प्रेमी को अपने घरवालों से खतरा है।

थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि अपहृत नाबालिग लड़कियों में से एक को बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी अभी भी फरार है। न्यायालय के आदेश पर दूसरी लड़की की बरामदगी के लिए सार्वजनिक स्थलों पर फोटो चस्पा कर तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ता फरार है और जल्द ही नाबालिग लड़की को बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

Get Real-Time Alerts on the App

Stay ahead with instant breaking news notifications.

Download the App
End of article