Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत  पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा : गरिमा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा : गरिमा
गौनाहा के बेलसंडी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गौनाहा के बेलसंडी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का  प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha5 मई 2026

बगहा हत्याकांड में बड़ा मोड़: फरार दो शूटरों का कोर्ट में सरेंडर, पुलिस दबाव में टूटे आरोपी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा हत्याकांड में बड़ा मोड़: फरार दो शूटरों का कोर्ट में सरेंडर, पुलिस दबाव में टूटे आरोपी
प्राथमिकी अभियुक्त समीर खान ने बगहा न्यायालय में टेके घुटने, कानून के सामने किया आत्मसमर्पण।
प्राथमिकी अभियुक्त समीर खान ने बगहा न्यायालय में टेके घुटने, कानून के सामने किया आत्मसमर्पण।

बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में फरार चल रहे दो शूटरों ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में फुलकौल निवासी महताब उर्फ जुगनू का पुत्र समीर खान और चौघरीया गांव निवासी निरुद्दीन खान का पुत्र लारेब खान शामिल हैं। दोनों अपने अधिवक्ता एकराम हुसैन के साथ बगहा व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार को इसी मामले के एक अन्य आरोपी राजू खान ने भी अदालत में सरेंडर किया था। पुलिस के अनुसार, लगातार बढ़ते दबाव और संभावित ठिकानों पर की जा रही छापेमारी के कारण आरोपी एक-एक कर सामने आ रहे हैं। रामनगर थाना पुलिस ने पहले ही इस हत्याकांड के दो मास्टरमाइंड आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और शेष आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई जारी थी। ज्ञात हो कि 27 अप्रैल की शाम फूलकौल के पास बाइक सवार अपराधियों ने संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या का कारण भूमि विवाद और आपसी वर्चस्व की लड़ाई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक पुट्टू मिश्रा का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर हत्या सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे। बगहा की पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू से ही गंभीरता से की जा रही थी। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि अब तक अधिकांश आरोपी या तो गिरफ्तार किए जा चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है, जिसमें हत्या की साजिश, हथियारों की व्यवस्था और अन्य सहयोगियों की भूमिका शामिल हो सकती है।
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
Bagaha23 जुल॰ 2026

पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र

पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र मधुबनी (प. चम्पारण): मधुबनी प्रखंड अंतर्गत राजकीय...

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
Bagaha23 जुल॰ 2026

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई भितहा (पश्चिम चम्पारण): खरीफ फसलों की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध...

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
Bagaha23 जुल॰ 2026

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग

बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र की बेलहवा मदनपुर पंचायत में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए किसान केदार बैठा का शव घटना के चार दिन बाद बुधवार को भ...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.