Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha7 May 2026

गंडक में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read8 reads
गंडक में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई

बगहा। गंडक नदी से प्रतिबंध के बावजूद जारी अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बगहा नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर घाट पर छापेमारी करते हुए खनन विभाग की टीम ने बालू लदी एक बैलगाड़ी को जब्त कर नगर थाना के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग द्वारा जब्त की गई बैलगाड़ी को थाना परिसर में रखा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई खनन विभाग के निर्देश के अनुसार की जाएगी। विभागीय आदेश मिलने के बाद जुर्माना की प्रक्रिया पूरी कर बैलगाड़ी को मुक्त किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन खनन विभाग की रिपोर्ट और निर्देश का इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंडक नदी के रत्नमाला चखनी, रजवतिया, शास्त्री नगर और दीनदयाल नगर घाटों से रात के समय लगातार अवैध बालू खनन किया जा रहा है। आरोप है कि खनन माफिया प्रशासनिक सख्ती के बावजूद सक्रिय हैं और नदी से खुलेआम बालू निकासी कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और अन्य वाहनों के जरिए बालू ढुलाई का काम भी लगातार जारी है। नगर वासियों ने चिंता जताते हुए कहा कि नदी किनारे लगातार हो रहे अवैध खनन से कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे आसपास बसे कई वार्डों और आबादी वाले क्षेत्रों पर संकट मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो बरसात के दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
अवैध खनन को लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

जब्त की गई बैलगाड़ी को थाना परिसर में मौजूद
जब्त की गई बैलगाड़ी को थाना परिसर में मौजूद

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।