Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha29 April 2026

साड़ी का फंदा और संदिग्ध मौत… सुलझेगा कब ये रहस्य?

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read5 reads
साड़ी का फंदा और संदिग्ध मौत… सुलझेगा कब ये रहस्य?

परिवार था जश्न में, घर पर हुई अनहोनी… क्या है पूरा मामला?

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के कटैया बलुआ गांव में मंगलवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। 40 वर्षीय विद्या सहनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम का माहौल फैल गया। मृतक के परिजनों के अनुसार, घर के पास ही एक शादी समारोह चल रहा था, जिसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होने गए थे। उस समय विद्या सहनी घर पर अकेले थे। जब परिजन वापस लौटे तो वह घर में नहीं दिखे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान घर के बाहर लोहे के एक ढांचे में उनका शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए और देखते ही देखते गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पहले भी एक-दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, जिसे समय रहते लोगों ने रोक लिया था। फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से छानबीन की जा रही है।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। पिता की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।