मधुबनी।बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवमन्दिरों में भक्तों ने हर-हर महादेव के नारे के साथ जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कहा कि -क्षेत्र स्थित सभी शिवालयों में आज ब्रह्म मुहूर्त से ही बम बम भोले की जय घोष के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ने लगे। लगभग हर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तैनाती की गई थी,जिससे दर्शन पूजन की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने नारायणी का जल नदी से श्रद्धा पूर्वक लेकर मंदिरों के तरफ प्रस्थान किया। इस अवसर पर नौजवानों में खासा उत्साह देखा गया। कई जगहों पर गाजा बाजा के साथ शिव भक्त हर हर महादेव का नारा लगाते हुए चल रहे थे।


















