मधुबनी।जरोद स्थित ,नीलकंठ धाम सेवाश्रम में आयोजित "परमात्मा से जुड़ने के लिए प्रकृति प्रेम आज की आवश्यकता "विषय पर अपना विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कहा कि -श्री राजेश भाई जोशी जी ने नीलकंठ धाम सेवाश्रम को वास्तविक रूप से प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक बना दिया है। परिसर में जैविक और प्राकृतिक उपाय से की जा रही खेती स्वास्थ्य के लिए गुणवत्ता पूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि -प्रकृति और परमात्मा से जुड़ने पर ही, हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध प्राणवायु दे सकते हैं।जो मनुष्य दूसरों का भला करके भूल जाते हैं उनका हिसाब प्रकृति स्वयं याद रखा करती है लेकिन जो मनुष्य आदतन अपने पुण्यों का बहीखाता लिए फिरते हैं इस प्रकृति द्वारा फिर उनके पुण्य कर्मों को विस्मृत कर दिया जाता है। अपने पुण्यों के स्वयं ज्यादा बखान करने से भी पुण्यों का फल नष्ट हो जाता है। इस जीवन में जो भी पुण्य कर्म हमारे द्वारा संपन्न किये जाते हैं, सत्य समझ लेना यह प्रकृति निश्चित ही उन्हें संचित कर देती है और आवश्यकता पड़ने पर हमारी विस्मृति के बावजूद भी उनका यथा योग्य फल अवश्य ही दे दिया करती है। भारतीय संस्कृति और दर्शन में प्रकृति को कभी भी मनुष्य से अलग नहीं देखा गया, बल्कि उसे एक परिवार के रूप में स्वीकार किया गया है। पिछले कुछ दशकों में रासायनिक खादों ,यूरिया और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग के कारण हमारी उपजाऊ भूमि की सेहत बुरी तरह से खराब हुई है। मिट्टी की प्राकृतिक जीवन शक्ति नष्ट हो रही है और दुषित अन्न खाकर हम तरह-तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हमें जैविक और प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना होगा। जैविक खेती का सीधा अर्थ है प्रकृति के नियमों के अनुसार खेती करना। जब किसान इस पारंपरिक और वैज्ञानिक पद्धति को अपनाएगा, तो इससे न केवल हमारी मिट्टी का स्वाद सुधरेगा बल्कि अनाज भी शुद्ध और पौष्टिक होगा ।जब हम धरती को केवल उपभोग की वस्तु मान लेते हैं तो प्रकृति का संतुलन पूरी तरह से गड़बड़ हो जाता है। आज हम दुनिया भर में जो बेमौसम बारिश ,अत्यधिक सूखा, भयानक बाढ़ और असहनीय गर्मी का प्रकोप देख रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि प्रकृति द्वारा संतुलन बहाल करने का एक कठोर प्रयास है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित सुंदर और जीवंत पृथ्वी मिले तो हमें अपनी आदतों और सोच को बदलना ही होगा कम से कम एक वृक्ष हर व्यक्ति को लगाने का संकल्प लेना होगा।
ज्ञातव्य है कि सेवाश्रम की तरफ से प्रतिदिन डेढ़ सौ वृद्धों,दिव्यांगो और निराश्रितों को नि:शुल्क भोजन घर पर पहुंचाया जाता है।
इसके पूर्व नीलकंठ धाम सेवाश्रम में पहुंचने पर पंडित भरत उपाध्याय गुरु जी का पारम्परिक स्वागत किया गया।
प्रकृति परमात्मा की ही शक्ति है, जो आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध प्राणवायु देगी -पं०भरत उपाध्याय
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले में लगातार हो रहे कटाव को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बगहा-2 प्रखंड के मंगलपुर और मधुबनी प्रखंड के रेवहि...

अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
बगहा। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. बालेश्वर शर्मा समेत कई एएनएम अ...

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक 09/09/2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के निर्देशन में* एक और सराहनीय मानवीय कार्य किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः वाल्...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
प्रकृति परमात्मा की ही शक्ति है, जो आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध प्राणवायु देगी -पं०भरत उपाध्याय











