Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha5 जुलाई 2026

नशा मुक्त भारत - विकसित भारत की पहचान: उप विकास आयुक्त।

Reporter avatar

रिपोर्टर

Ajay Singh ChandelREPORTER
लगभग 3 मिनट
नशा मुक्त भारत - विकसित भारत की पहचान: उप विकास आयुक्त।

नशा मुक्त भारत - विकसित भारत की पहचान: उप विकास आयुक्त।

नशा मुक्त भारत - विकसित भारत की पहचान विषय पर कार्यशाला आयोजित।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

हस्ताक्षर अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प।

सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लेकर नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का किया गया आह्वान।

नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्प।

बेतिया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पश्चिम चम्पारण द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर आज समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती नगमा तब्बसुम, जिला अग्निशाम पदाधिकारी श्री मनीष कुमार, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती कुमकुम पाठक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान जीविका दीदी सरोज देवी, डॉली कुमारी, लीला देवी तथा वृंदावन विद्यालय के शिक्षक संतोष आनंद ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित नशामुक्त सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला एवं क्वीज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में नवीन कुमार शर्मा ने प्रथम, कुमारी श्वेता तिवारी ने द्वितीय तथा अमर रणवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ब्यूटी कुमारी प्रथम, अंकुश कुमार द्वितीय तथा रूली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। क्वीज प्रतियोगिता में रिया श्रीवास्तव, आशिया इरशाद एवं सोहना खातून ने प्रथम, अडविका श्रीवास्तव एवं अनूप कुमार ने द्वितीय तथा महिमा राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर उपस्थित अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लेकर नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों एवं प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी, तभी विकसित भारत के निर्माण का सपना साकार होगा।

News image

सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री विकाश कुमार ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज में व्यापक जनजागरूकता पैदा करना है। जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि विशेषकर युवा वर्ग नशे के दुष्प्रभावों से बचते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवन जी सके।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
Bagaha9 सित॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

बेतिया। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री तरनजोत सिंह ने आज बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर तथा मधुबनी प्रखंड अंतर्गत रेवहिया गांव में हो रहे कटाव का स्थल निरीक्षण कर स्थिति क...

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

नशा मुक्त भारत - विकसित भारत की पहचान: उप विकास आयुक्त।