बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सात निश्चय योजना–3 के अंतर्गत राज्य में तीन नए डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई है। इनमें से दो कॉलेज पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के पिपरासी एवं भीतहा प्रखंड में स्थापित किए जाएंगे, जबकि तीसरा कॉलेज मुंगेर जिले के टेटिया बंबर में खोला जाएगा। इस निर्णय से वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत माना जाता है और यहां पांच प्रखंड आते हैं। लंबे समय से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने राज्य सरकार से लगातार मांग की थी कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके। विधायक की पहल और क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में स्वीकृत तीन नए डिग्री कॉलेजों में से दो कॉलेज वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र को देने का निर्णय लिया। पिपरासी और भीतहां में डिग्री कॉलेज खुलने से हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि दूरी और संसाधनों की कमी के कारण कई छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। इसी क्रम में मधुबनी प्रखंड में पहले से डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में गंडक पार के चार प्रखंडों में से तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर मजबूत होने के साथ-साथ युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार और विधायक सुरेंद्र प्रसाद के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि नए डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में वाल्मीकि नगर विधानसभा नई पहचान बनाएगा।
वाल्मीकिनगर विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, पिपरासी और भीतहा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
वाल्मीकिनगर विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, पिपरासी और भीतहा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज










