बगहा दो प्रखंड अंतर्गत चंपापुर गोनौली पंचायत में रविवार को एक दिवसीय त्रिकोणीय क्रिकेट मैच का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर किया। मैच में पंचायत के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नितेश कुमार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पंचायत के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और आपसी समन्वय व मनोबल को मजबूत बना सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन देने की। खिलाड़ियों को भविष्य में पंचायत से निकलकर जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी गई। मैच के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी टीमों ने अनुशासन एवं खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं कप देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया, ताकि भविष्य में पंचायत का नाम खेल जगत में रोशन हो सके। मैच का संचालन आयुष अकादमी हरनाटांड़ के संस्थापक महेंद्र सर ने किया। प्रतियोगिता में अनिल कुमार, अरविंद कुमार, शेखर, धर्मेंद्र सर, हीरामन, रवि, अमन, सुनील, देवेंद्र, बीरेंद्र, गुंजेश, हंसराज, आदित्य, श्यामनारायण, धनंजय एवं मत्येंद्र सहित पंचायत के करीब 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन को लेकर पंचायत के युवाओं एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।
चंपापुर गोनौली में एक दिवसीय त्रिकोणीय क्रिकेट मैच आयोजित
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश बगहा। जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को हर हाल में...

चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
चौतरवा। पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 260/26 के...

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को पिपरासी थाना का औचक...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





