मधुबनी प्रखंड, संवाददाता। प्रखंड मधुबनी के सामाजिक सुरक्षा विभाग में कार्यरत कार्यपालक सहायक श्री दीपक कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह बीडीओ कुंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित लोगों ने श्री दीपक कुमार को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अपने व्यवहार और कार्यकुशलता से सभी का विश्वास जीता।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके स्थानांतरण को विभाग की क्षति बताते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और सहयोगात्मक रवैया सदैव याद रखा जाएगा। वहीं श्री दीपक कुमार ने भी सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मधुबनी प्रखंड में कार्य करने का अनुभव उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
समारोह का समापन उनके सुखद एवं सफल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।















