बगहा। लौकरिया थाना क्षेत्र के सिधाव गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक शिक्षक के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी गोदरेज अलमारी को तोड़कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात तथा एक लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित शिक्षक विपिन कुमार दुबे ने बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों शिक्षक हैं। दोनों नौकरी के सिलसिले में बगहा शहर में किराये के मकान में रहते हैं, जबकि उनका पैतृक घर सिंधाव गांव में है। घर बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब वे गांव स्थित अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करते ही कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने तथा नकदी गायब थी। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रमन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम के डॉ. बॉल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने रात में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
सिधाव में बड़ी चोरी से सनसनी, शिक्षक के घर से लाखों के गहने-नकदी गायब
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
सिधाव में बड़ी चोरी से सनसनी, शिक्षक के घर से लाखों के गहने-नकदी गायब










