बगहा।पुलिस अधीक्षक बगहा ने सोमवार को गोद लिए गए 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का भ्रमण कर छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान एसपी ने विद्यार्थियों को स्वयं पढ़ाया और शिक्षा, अनुशासन तथा भविष्य के लक्ष्य को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
एसपी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य शिक्षा और अनुशासन पर निर्भर करता है। बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करना समाज के प्रति पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

एसपी ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।विद्यालय में एसपी के संवाद से छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।



















