चौतरवा।चौतरवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक वारंटी और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान रायबारी महुआ निवासी 53 वर्षीय हसन इमाम, पिता स्वर्गीय नसीर अहमद के रूप में हुई है।वहीं, पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज निवासी 25 वर्षीय शुभम कुमार, पिता गणेश प्रसाद के रूप में हुई है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।


















