बगहा। विगत दिनों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बगहा-2 प्रखंड के मदनपुर बेलहवा पंचायत (सिरिसीया निवासी) के केदार बैठा जी की खेत से लौटते समय मगरमच्छ के हमले में असामयिक मृत्यु हो गई थी। वही विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस दुखद घटना से मन अत्यंत आहत है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और संबल दिलाने के लिए मेरे द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, वन विभाग द्वारा उनके आश्रितों को ₹10,000,000 (दस लाख रुपये) की मुआवजा राशि स्वीकृत कराई गई है।मेरी अनुपस्थिति में आज मेरे प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर इस बात की जानकारी दी और ढांढस बंधाया। मैं और मेरी पूरी टीम इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।




















