पिपरासी (पश्चिम चंपारण): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरासी में चिकित्सकों की अनुपस्थिति से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने आने वाले मरीजों को डॉक्टर नहीं मिलने के कारण बिना उपचार के वापस लौटना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भी उन्हें कई किलोमीटर दूर अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरासी में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।













