बगहा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.अरविंद नाथ तिवारी ने बुधवार को संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर आयोजित बैठक में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी दिनेश अग्रवाल को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया है।
इस दौरान अध्यक्ष प्रो.अरविंद नाथ तिवारी ने कहा कि समाजसेवी दिनेश अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी विशेष पहचान है। उनके मार्गदर्शन से ग्राप ए के संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस संदर्भ में अपने संबोधन में दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहले यह राष्ट्रीय संगठन ग्राप ए के पदाधिकारियों ने मुझे इस लायक समझा और मुझे जो जिम्मेदारी सौंपा है। इसे बखूबी शतप्रतिशत निभाने का बेहतर प्रयास करूंगा। वहीं ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे छोटे शहरों तथा ग्रामीण पत्रकार साथियों के बेहतर भविष्य के लिए बिहार तथा अन्य प्रदेशों के साथ साथ राजधानी दिल्ली तक संगठन की मजबूती के लिए हर संभव मदद के साथ सरकार से आवाज उठाने प्रयास जारी रहेगा।
बैठक में संगठन के वरीय पदाधिकारी माधवेंद्र पांडेय,चंद्रभूषण शांडिल्य, मुरारी तिवारी,इजरायल अंसारी, नरेंद्र पांडेय, संजीव तिवारी, विवेक पांडेय, अमन यादव, निर्भय कुमार, म.इम्तियाज, शमशाद अंसारी सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नवनियुक्त संरक्षक के रूप में समाजसेवी दिनेश अग्रवाल जी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।













