
बगहा। लौकरिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा और मिश्रौली के बीच सैनिक रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहुअरवा निवासी फूलमोहम्मद मियां (60) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूलमोहम्मद मियां अपने घर से मिश्रौली चौक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर...

