बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं के नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार की देर शाम रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर थाना क्षेत्र के बेली चौक के समीप रात के अंधेरे में अवैध रूप से नदी से बालू निकालकर उसकी ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही वहां मौजूद खनन कारोबारियों और ट्रैक्टर चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालू से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया। एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा नदी से सफेद बालू के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर अवैध खनन और परिवहन में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध बालू कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के मालिकों एवं अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के समय चोरी-छिपे बालू की ढुलाई की जा रही थी, जिससे प्रशासन को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ नदी क्षेत्र के पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों ने राहत महसूस की है और उम्मीद जताई है कि अवैध खनन पर अब प्रभावी रोक लगेगी।
रात के अंधेरे में चल रहा था अवैध बालू कारोबार, रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





