SSB 21वीं वाहिनी द्वारा फिर से मानवीय सेवा के तहत दोन क्षेत्र के सेरवा दोन गाँव निवासी श्रीमती कलावती देवी , पति - श्री विक्रम महतो, उम्र -46 वर्ष, की गंभीर स्थित में कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत, SSB 21वीं वाहिनी के तत्काल आदेशानुसार सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सहायता प्रदान करते हुए उसे SSB की विशेष 4/4 एम्बुलेंस में सुरक्षित कृष्णा हॉस्पिटल, हरनाटांड़ पहुँचाया गया, जहाँ उसे चिकित्सीय उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
दोन की जनता के लिए तत्पर SSB 21वीं वाहिनी द्वारा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में व कठिन समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाना आदि कार्य संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से किया जाता है।


















