पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर स्थित नवकी बाजार से हनुमानगढ़ी मंदिर तक चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण के लिए पुरानी पीसीसी सड़क को तोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक उसे समतल नहीं किए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते बनने से आए दिन बाइक और साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नवकी बाजार बगहा का प्रमुख व्यावसायिक इलाका है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसी मार्ग से छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज जाते हैं, जबकि बाजार आने-जाने वाले लोगों की भी बड़ी संख्या रहती है। सड़क टूटने के बाद धूल और गड्ढों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। खासकर शाम के समय और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जानकारी के अनुसार नई पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान पुरानी सड़क को इसलिए तोड़ा गया है ताकि नई सड़क की ऊंचाई अधिक न बढ़े और सड़क किनारे स्थित दुकानों व मकानों पर इसका असर न पड़े। हालांकि निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क तोड़ने के बाद उसे समतल करने में लापरवाही बरती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क बीच से तोड़ दी गई है, जबकि दोनों किनारों को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे वाहनों के परिचालन में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द सड़क को समतल कराने और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
इस संबंध में बगहा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने बताया कि पुरानी सड़क को तोड़कर समतल करने के बाद नई पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार को जल्द सड़क समतल करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया जाएगा। हालांकि नई सड़क निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सजग हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार-पांच वर्ष पहले भी इसी सड़क का निर्माण कराया गया था, इसलिए इस बार टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की उम्मीद की जा रही है।
नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल










