विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज
आंगनवाड़ी संबंधी कार्यों के लिए सेविका या सहायिका स्वयं हो कार्यालय में उपस्थित। बगहा दो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए आदेश किया पारित।
बगहा दो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री दास ने बिचौलियों पर लगाम लगाने और कार्यालय के कार्यों को सुचारू रखने के उद्देश्य से आदेश पारित करते हुए सभी सेविकाओं सहायिकाओं को निर्देश दिया है कि कार्यालय संबंधी किसी भी कार्य में सेविका या सहायिका स्वयं उपस्थित हो, उनके पति या बेटे उपस्थित ना हों। इसमें उन्होंने वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद के आदेश का भी जिक्र किया है। यह आदेश पारित करने का उद्देश्य है कि सेविका/ सहायिका के पति या बेटे जब कार्यालय में उपस्थित होते हैं तो उनकी आड़ में कई बिचौलिए कार्यालय के कार्य को बाधित करने का प्रयास करते हैं। विगत कई महीनो से इसकी शिकायत है विधायक के पास आ रही थी। इसके निराकरण के लिए उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री दास से बात की और उक्त आदेश पारित किया गया है।


