Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत  पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा : गरिमा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा : गरिमा
गौनाहा के बेलसंडी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गौनाहा के बेलसंडी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का  प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha6 जुलाई 2026

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Ajay Singh ChandelREPORTER
लगभग 2 मिनट
लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी

बगहा/बेतिया,सोमवारीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा,
सहयोग शिविर आवेदनों के निष्पादन, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की हुई विशेष समीक्षा।जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक की शुरुआत सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा से हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का प्रभावी एवं संतोषजनक निष्पादन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बिना ठोस एवं वैध कारण के किसी भी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बुडको द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने गत वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं को अविलंब प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। साथ ही नई योजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए, तटबंधों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जीविका, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को फ्लेक्स, बैनर एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक टीबी मरीजों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके और पश्चिम चम्पारण को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

बैठक में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया एवं खून की कमी की रोकथाम के लिए संचालित विशेष अभियान की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें इंट्रावेनस आयरन इन प्रेग्नेंसी इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

News image

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार, निदेशक, डीआरडीए श्री अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री सुजीत कुमार, विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
Bagaha23 जुल॰ 2026

पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र

पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र मधुबनी (प. चम्पारण): मधुबनी प्रखंड अंतर्गत राजकीय...

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
Bagaha23 जुल॰ 2026

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई भितहा (पश्चिम चम्पारण): खरीफ फसलों की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध...

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
Bagaha23 जुल॰ 2026

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग

बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र की बेलहवा मदनपुर पंचायत में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए किसान केदार बैठा का शव घटना के चार दिन बाद बुधवार को भ...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.