Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Ramnagar28 जून 2026

रामनगर के जोलाहा टोली में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल, ड्रोन से हो रही निगरानी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
रामनगर के जोलाहा टोली में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल, ड्रोन से हो रही निगरानी

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 स्थित जोलाहा टोली में रविवार को आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, जबकि ड्रोन कैमरे की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है।

पथराव में घायल युवक
पथराव में घायल युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद पहले मामूली कहासुनी से शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामनगर के एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर हालात पर काबू पाया। किसी भी तरह की नई हिंसक घटना की आशंका को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है और ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने कराया शांति बहाल
एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने कराया शांति बहाल

घटना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके अलावा दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

सीएचसी रामनगर के प्रभारी डॉ. डी.एस. आर्य ने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार किया गया है, जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

हिंसक झड़प के बाद एक्शन मोड में एसडीपीओ रागिनी कुमारी
हिंसक झड़प के बाद एक्शन मोड में एसडीपीओ रागिनी कुमारी

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि हिंसा की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

"एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने संभाला मोर्चा, हिंसा के बाद जोलाहा टोली में कड़ी सुरक्षा"
"एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने संभाला मोर्चा, हिंसा के बाद जोलाहा टोली में कड़ी सुरक्षा"

फिलहाल जोलाहा टोली और आसपास के इलाकों में स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि भ्रामक या भड़काऊ संदेशों के जरिए माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

हिंसक झड़प के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा
हिंसक झड़प के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Ramnagar

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

रामनगर से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

रामनगर की सभी खबरें
खटरा-खटौरी में बाबूधाम ट्रस्ट का सेवा शिविर बना शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का सहारा, एपी पाठक ने कहा—सेवा ही सच्ची साधना
Ramnagar30 अग॰ 2026

खटरा-खटौरी में बाबूधाम ट्रस्ट का सेवा शिविर बना शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का सहारा, एपी पाठक ने कहा—सेवा ही सच्ची साधना

खटरा-खटौरी। सावन के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की ओर कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्त श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खटरा-खटौरी में पुर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक क...

खाट पर मरीज, बदहाल सड़कें बनीं इलाज की राह में बाधा
Ramnagar25 अग॰ 2026

खाट पर मरीज, बदहाल सड़कें बनीं इलाज की राह में बाधा

दोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली उजागर, एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन खाट के सहारे मरीज को ले गए अस्पताल बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के सुदूरवर्ती दोन क्...

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Ramnagar16 अग॰ 2026

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित रामनगर नगर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 अंतर्गत मुडिला ग...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Ramnagar • शेयर करें

रामनगर के जोलाहा टोली में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल, ड्रोन से हो रही निगरानी