खबर बगहा पुलिस जिला के सीमावर्ती जिला कुशीनगर की है जहां जटहां थाना के कटाई भरपूरवा गांव के 11 वर्षीय बालक सागर शर्मा को कुशीनगर एसपी केशव कुमार के निर्देश पर बरामदगी हुई
जिला कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व लापता हुआ 11 वर्षीय बालक सागर शर्मा को पुलिस ने गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया। बालक की बरामदगी थाना जटहां बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, कटाई भरपुरवा बाजार टोला निवासी नंदन शर्मा का 11 वर्षीय पुत्र सागर शर्मा छह अगस्त को पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में थाना जटहां बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने तकनीकी एवं सर्विलांस की मदद से बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सूरत से बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामद बालक वर्तमान में अपने नजदीकी मित्र रिश्तेदार सिपाही यादव निवासी मरचहवा, थाना धनहा, जनपद बगहा (बिहार) के साथ सुरक्षित और स्वस्थ है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


















