सम्मानित करते हुए दुर्गेश द्विवेदी
बगहा:नौतन के पूर्व विधायक स्वर्गीय रेवाकांत द्विवेदी की 78वीं जयंती के अवसर पर उनके छोटे पुत्र एवं पूर्व उप कमांडेंट दुर्गेश द्विवेदी के आवास पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।आपको बता दें की 15अगस्त 1948 में जन्में नौतन के पूर्व विधायक स्वर्गीय रेवाकांत द्विवेदी की 78वीं जयंती के अवसर पर उनके छोटे पुत्र,पूर्व उप कमांडेंट दुर्गेश द्विवेदी नें बगहा प्रखंड एक के महिपुर भतौड़ा पंचायत केअहिरवलिया गांव में अपने आवास पर रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।
आयोजन कर्ता नें कहा की कार्यक्रम में मैट्रिक बोर्ड और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को अंगवस्त्र और मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कुम्हिया +2 विद्यालय के प्राचार्य को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया,वही इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक रेवाकांत द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और कार्यों को स्मरण किया। समारोह में प्रतिभावान युवाओं एवं अन्य लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आपको बता दें की

नौतन विधानसभा क्षेत्र (बिहार) से पूर्व विधायक स्वर्गीय रेवाकांत द्विवेदी ने वर्ष 1990 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के टिकट पर पुर्व मुख्य मंत्री स्व• केदार पाण्डेय की पत्नी कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीतकर विधायक के रूप में कार्यकाल संभाला था। उनका कार्यकाल 1990 से 1995 तक रहा था,
वहीं पूर्व कमांडेंट स्व• द्विवेदी के छोटे पुत्र दुर्गेश द्विवेदी नें कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है।

कार्यक्रम में, पुर्व विधायक श्री द्विवेदी के बड़े पुत्र (CPI) नेता ज्वालाकान्त द्विवेदी,मुखिया दुर्गेश ठाकुर,कुम्हिया +2 विद्यालय के प्राचार्य विनोद बैठा,रामशकल प्रसाद,शम्भू नाथ शुक्ला,उमाशंकर पटेल,समाज सेवी चुमन राम,प्रद्युम्न शुक्ला,मुन्ना पांडेय,शशिकांत पांडेय,मोहन साह,सुबाष पडित शिक्षक
तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वहीं सम्मानित होने वाले छात्रों का नाम इस प्रकार है-सद्दाम हुसैन,मोहम्मद इरफान,सोनी कुमारी,मुस्कान खातून,
अंकुर राज,मुकेश यादव,अर्पित कुमार,अंशु कुमार,धनंजय कुमार,सपना कुमारी,रिया कुमारी, प्रिया कुमारी,रूबी कुमारी,निशा कुमारी को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

















