चौतरवा। चौतरवा थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों सहित दो नीलाम वाद वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान मोहम्मद खैराती, पिता बाबूजान मियां, निजामुद्दीन, पिता स्वर्गीय जगाती तथा शंभु सहनी, पिता स्वर्गीय पारस सहनी, तीनों निवासी साकिन रायबारी महुअवा के रूप में हुई है।
वहीं, पुलिस ने नीलाम वाद से संबंधित दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें रितेश कुमार वर्मा, पिता स्वर्गीय अजीत कुमार वर्मा तथा संतोष कुमार वर्मा, पिता स्वर्गीय अजीत कुमार वर्मा, दोनों निवासी रायबारी महुअवा शामिल हैं।
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी पांचों वारंटियों को रविवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया।
छापेमारी अभियान में चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई अजीत कुमार तथा एएसआई इक़्तेदार अहमद शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


















