बगहा। संवाददाता।चौतरवा थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों वारंटियों को पुलिस ने मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान दिनेश साह एवं भिखारी साह, पिता हरि साह, निवासी रतवल के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वारंट के आलोक में चौतरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


















