रामनगर (पश्चिम चंपारण)। रामनगर प्रखंड की योगिया पंचायत में चल रहे नाला निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे नाले की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी जांच नहीं कराई गई तो सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा और लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों या कार्य एजेंसी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
वही ग्रामीणों का आरोप है की बिना इस्टिमेट बोर्ड लगाए नाला निर्माण कार्य कया ज रहा है।
















