Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha28 अगस्त 2026

रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बाँध लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प विकास वैभव चौराहा पर मनाया गया ‘वृक्षबंधन’ पर्व, पर्यावरण संरक्षण को जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान

Reporter avatar

रिपोर्टर

Sandeep ChitranshREPORTER
लगभग 2 मिनट
रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बाँध लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

विकास वैभव चौराहा पर मनाया गया ‘वृक्षबंधन’ पर्व, पर्यावरण संरक्षण को जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान

बगहा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विकास वैभव चौराहा पर शुक्रवार को प्रकृति और वृक्षों के प्रति प्रेम, सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देते हुए अनूठे ‘वृक्षबंधन’ पर्व का आयोजन किया गया। पर्यावरण साधक गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाई-बहनों, बुजुर्गों, समाजसेवियों एवं पर्यावरणप्रेमियों ने वृक्षों को राखी बाँधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते की रक्षा का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवन की रक्षा का भी संदेश देता है। जिस प्रकार हम अपने प्रियजनों की सुरक्षा का वचन देते हैं, उसी प्रकार वृक्षों, वनों, जलस्रोतों, वन्यजीवों और संपूर्ण पर्यावरण की रक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

नेपाल में हाल में आई भयावह जलप्रलय और उससे हुई जन-धन एवं वन्यजीवों की क्षति का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने बढ़ते वैश्विक तापमान, अनियमित वर्षा, बाढ़, सूखा, वनों के क्षरण और जैव-विविधता के संकट को गंभीर चुनौती बताते हुए अधिकाधिक पौधरोपण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

News image

वृक्षबंधन को संबोधित करते हुए पर्यावरण साधक गजेन्द्र यादव ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन देने वाले साधन नहीं, बल्कि धरती के जीवन-तंत्र के आधार हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु देने के साथ धरती को शीतलता प्रदान करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित रखने, मिट्टी के संरक्षण तथा असंख्य जीव-जंतुओं को आश्रय देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, “प्रकृति की रक्षा किसी पर उपकार नहीं, बल्कि अपने जीवन और भविष्य की रक्षा करना है।” वृक्ष को राखी बाँधने का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब लगाए गए पौधे को नियमित रूप से पानी दिया जाए, उसकी देखभाल की जाए और उसे वृक्ष बनने तक परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण दिया जाए।

News image

गजेन्द्र यादव ने कहा कि “एक पौधा लगाना शुरुआत है, उसे वृक्ष बनाना साधना है और वृक्षों की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा धर्म है।” उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह, पर्व-त्योहार एवं अन्य शुभ अवसरों को पौधरोपण से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक व्यक्ति एक पौधा लगाए और एक पौधे की जिम्मेदारी ले” का संकल्प आने वाले समय में बड़े हरित आंदोलन का आधार बन सकता है।

उन्होंने युवाओं एवं बच्चों से विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का संस्कार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को केवल विकास की विरासत ही नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, निर्मल जल, सुरक्षित वन और समृद्ध जैव-विविधता की विरासत देना भी हमारी जिम्मेदारी है।

News image

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वृक्षों की रक्षा, जल संरक्षण, जंगलों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा अधिकाधिक पौधरोपण का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाजसेवी शंभूनाथ शुक्ल, पूर्व शिक्षक रामसकल साह, कमलेश चतुर्वेदी, श्रवण राम, अंगद यादव, सुनील यादव, छोटेलाल राम, परम प्रकाश गुप्ता, प्रेम बिहारी कुशवाहा, गोल्डी कुमारी, अमिता कुमारी, नीरज मिश्रा, वेद प्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव, रागनी कुमारी, निधि कुमारी, निकु कुमार, नैना कुमारी, काजल कुमारी एवं रचना कुमारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
Bagaha7 सित॰ 2026

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन

बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Bagaha7 सित॰ 2026

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
Bagaha6 सित॰ 2026

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा

बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बाँध लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प विकास वैभव चौराहा पर मनाया गया ‘वृक्षबंधन’ पर्व, पर्यावरण संरक्षण को जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान