मंगलवार को रांची के एक सभागार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित निर्दलीय संगठन "लोक समिति" के पश्चिम चम्पारण के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ तिवारी को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
लोक समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा सतीश ने 30 जून 2026 को उन्हें "स्मृति-पत्र" प्रदान किया गया। पत्र में कहा गया कि तिवारी युवावस्था से ही गांधी और जयप्रकाश के आदर्शों पर चलते हुए समाज में व्याप्त जाति-पाती, छुआछूत, अंधविश्वास और सामाजिक-आर्थिक-राजनैतिक गैरबराबरी के खिलाफ बिना थके संघर्ष कर रहे हैं। ज्ञात हो कि लम्बे समय से लोक समिति के लिये समर्पित रहे है, वे ठकराहा प्रखण्ड मुख्यालय के निवासी है। स्मृति-पत्र में विशेष रूप से उल्लेख है कि लोक समिति के विस्तार और भ्रष्टाचार विरोधी सत्याग्रह के दौरान रवीन्द्र नाथ तिवारी को जेल यातना भी सहनी पड़ी है । महिलाओं को समाज में बराबरी दिलाने के लिए भी वे निरंतर सक्रिय हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों के लिए समिति गौरवान्वित महसूस करती है।
इस स्मृति पत्र से नवाजे जाने पर समिति के लोगों में हर्ष का माहौल है। वही श्री तिवारी को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामना दी है ।
लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजा सतीश ने जेपी आंदोलन से जुड़े प्रशस्ति पत्र रविंद्र तिवारी को देकर किया सम्मानित.
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड के खोतहवा 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का बुधवार को मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने 10+2व...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
बगहा/ वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना प्रेयसी तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के निदेशक...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.




