सिकटा प्रखंड अंतर्गत मसवास पंचायत के बहुवारवा एवं सुगहा भवानीपुर में सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। डीसीएलआर चंद्रशेखर कुमारन, डीटीओ रीतू रानी, प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार सिंह, बीडीओ अजीत कुमार रौशन, सीओ प्रिया आर्यानी, कंगली थाना अध्यक्ष उमेश कुमार, आपूर्ति विभाग के सुशील कुमार तथा विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राहुल पटेल उपस्थित रहे।
शिविर में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। मुखिया हरिंदर दास, जिला परिषद क्षेत्र संख्या-29 के प्रतिनिधि कमरुल होदा, पंचायत समिति प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव तथा जदयू नेता मकसूदन पटेल ने लोगों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
बहुवारवा शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 17 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं सुगहा भवानीपुर में 43 आवेदन मिले, जिनमें 12 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।













