Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha10 अप्रैल 2026

धूप में सिर जल जाता है, बरसात में कॉपी गीली हो जाती... ऐसे हालात में पढ़ने को मजबूर हैं पश्चिमी चंपारण में बच्चे

Reporter avatar

रिपोर्टर

Nayi Disha Digital NewsREPORTER
लगभग 3 मिनट
धूप में सिर जल जाता है, बरसात में कॉपी गीली हो जाती... ऐसे हालात में पढ़ने को मजबूर हैं पश्चिमी चंपारण में बच्चे

विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज

बिहार के पश्चिमी चंपारण के प्रखंड बगहा के पहाड़ी मझौआ प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बेहद दयनीय है. यहां के छात्र ने कहा, "सर, धूप में सिर जल जाता है, बरसात में कॉपी गीली हो जाती है लेकिन फिर भी हम रोज स्कूल आते हैं." इन बच्चों की बात से साफ पता चलता है कि यहां शिक्षा हासिल करना बच्चों के लिए कितना मुश्किल है और एक जंग की तरह है, जहां उनके पास किताबें तो हैं लेकिन क्लासरूम नहीं हैं. छत तो दूर, चारदीवारी तक भी उन्हें नसीब नहीं होती है. यहां मासूम बच्चे आज भी खुले आसमान के नीचे पेड़ की छांव में पढ़ने के लिए मजबूर हैं.

155 बच्चे, सात शिक्षक, लेकिन नहीं है भवन

विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक कुल 155 बच्चे नामांकित हैं और सात शिक्षक हैं. मगर पढ़ाई के लिए न कोई क्लासरूम है, न ब्लैकबोर्ड की स्थायी व्यवस्था. गर्मी में तपती धूप बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ती है. कई बार बच्चे बेहोश तक हो जाते हैं. बरसात में हालात और भी बिगड़ जाते हैं. पढ़ाई करना लगभग नामुमकिन हो जाता है. मजबूरी में प्रधानाध्यापक या तो बच्चों को घर भेज देते हैं या कुछ दूरी पर फूस से बने छोटी सी टूटी आंगनबाड़ी केंद्र में शरण लेने के लिए भेजते हैं लेकिन मासूम बच्चे तो पढ़ने के लिए आएंगे ही. लेकिन सबसे बड़ा डर यह है कि अगर अचानक आंधी-तूफान आए या बिजली गिरे तो जिम्मेदारी कौन लेगा? शिक्षा का यह मंदिर हर रोज बच्चों की जान से खेलने को मजबूर है.

2008 से अधर में भवन निर्माण

प्रधानाध्यापक बताते हैं कि वर्ष 2008 में विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि आई थी. मगर जमीन विवाद और अतिक्रमण के कारण निर्माण शुरू ही नहीं हो सका. पैसा वापस चला गया और तब से अब तक स्थिति जस की तस है.

शौचालय तक नहीं, लड़कियां असुरक्षित

छात्रों का कहना है कि विद्यालय में शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है. मजबूरन उन्हें खुले में शौच करना पड़ता है. यह न केवल असुरक्षा की स्थिति पैदा करता है बल्कि खासकर छात्राओं के लिए भय और शर्मिंदगी का कारण भी है.

ग्रामीणों में आक्रोश अब सिर्फ आश्वासन नहीं चलेगा

गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से केवल आश्वासन सुनते आ रहे हैं. हर बार नेता और अधिकारी कहते हैं कि जल्द ही भवन बनेगा, लेकिन हकीकत बदलती नहीं. लेकिन इस बार प्रशासन को अपने वादे निभाने ही होंगे क्योंकि यह सिर्फ भवन का सवाल नहीं है, बल्कि सैकड़ों बच्चों के भविष्य का सवाल है.

शिक्षा पदाधिकारी का बयान

बगहा प्रखंड की शिक्षा पदाधिकारी पुरन शर्मा बताते हैं कि यह विद्यालय “भूमिहीन और भवनहीन” है. उन्होंने बताया कि भूमि विवाद के कारण भवन का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी को पत्र लिखा गया है लेकिन सवाल यह है कि कब तक बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करेंगे?

बच्चों के भविष्य पर सवाल

साल दर साल नए सेशन शुरू होते हैं, बच्चे नामांकित होते हैं, मगर पढ़ाई अब भी पेड़ के नीचे ही होती है. क्या यही है सरकार की "शिक्षा पर विशेष ध्यान" देने की नीति? क्या मासूम बच्चों का भविष्य ऐसे ही असुरक्षित और अधूरा रह जाएगा?

डिजिटल इंडिया के दौर में पेड़ तले शिक्षा

आज जब स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड और नई शिक्षा नीति की चर्चा होती है, तब पहाड़ी मझौआ के ये नन्हें विद्यार्थी किताब थामे आसमान की ओर देख रहे होते हैं,मानो उम्मीद कर रहे हों कि एक दिन उन्हें भी सुरक्षित छत और पक्के क्लासरूम मिलेंगे.

कब बदलेगी तस्वीर ?

शिक्षा की यह लड़ाई सिर्फ इन 155 बच्चों की नहीं है, बल्कि उस पूरे सिस्टम की परीक्षा है जो कहता है, शिक्षा सबका अधिकार है.” अगर इस बार भी प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो आने वाली पीढ़ी के सपने यहीं पेड़ की जड़ों में दबकर रह जाएंगे.

नोट : 25 सितंबर 2025 के आधार पर खबर

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
Bagaha22 जुल॰ 2026

बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।

बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुका...

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Bagaha22 जुल॰ 2026

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बगहा, बुधवार। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Bagaha22 जुल॰ 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.